Saturday, June 5, 2021

कोलार रोड पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।

  Kolar News       Saturday, June 5, 2021

भोपाल, शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में कोविड नियमों के तहत रखते विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। सुबह से अलग-अलग इलाकों में पौधरोपण किया गया। सामाजिक व धार्मिक संगठनों के अलावा रहवासी समितियों से जुड़े लोग पौधरोपण किया। कोरोना काल खंड में ऑक्सीजन की कमी ने लोगों को झकझोर दिया है। इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों का उत्साह प्राकृतिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को लगाने में ज्यादा रहा जो बड़े होकर छायादार घने वृक्ष बने । अधिकतम बरगद, पीपल, नीम, जामुन, इमली, अशोक, कंजी सहित कई प्रजतियों के पौधे लगाए गए। पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सामाजिक, धार्मिक संगठन के अलावा रहवासी समितियां पौधे लगाने में आगे रही। रहवासियों ने भी पेड़ो को लगाने में मदद की।

कोलार रोड सक्रिय रहे रहवासी

 समाजसेवी आरके पटेल और उनकी पत्नी नीतू पटेल ने पिछले वर्ष रोपित किये पेड़ो पर बंधन सूत्र बंध कर पेडों का जन्मदिन मनाया। पूर्व पार्षद मनफूल श्याम सिंह मीणा ने पहाड़ी मंदिर पर महिला भजन मंडल के साथ पहुँचकर वृक्षारोपण किया। फ़ाईन एवेन्यू फेस 2 में समाजसेवी विकास गजभिये द्वारा रहवासियों को वृक्षों की सेवा करने का संकल्प दिलवाया गया। वरिष्ठ नागरिक पीसी नेमा द्वारा बादाम का पेड़ लगाया गया। दानिश कुंज में वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया जहां क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉ.धीरज शुक्ला को जन्मदिन पर स्थानीय लोगों ने पौधे उपहार में दिए। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत चौहान ने पुराने लगाए पेड़ो की सेवा कर पर्यावरण दिवस मनाया।  पर्यावरण की रक्षा में सक्रिय राशिद नूर ने कोलार क्षेत्र के नजदीक कठौतिया क्षेत्र से गुजरने वाले 4 लेन के निर्माण के दौरान काटे जाने वाले ढ़ाई लाख पेड़ो ओर चिंता व्यक्त कर दुख जताया। बताया की एक दिन में कितने भी पेड़ लगा लें। सैकड़ो सालों में तैयार होने वाली बायोडाइवर्सिटी जो पेड़ो को इकट्ठा काटने से खत्म हो जाती है उसे दोबारा जल्दी तैयार नही कर सकते।







logoblog

Thanks for reading कोलार रोड पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment