Friday, September 24, 2021

इंदौर जिले में 24 घंटे में 32 पॉजिटिव मिले

  Anonymous       Friday, September 24, 2021

 महू : पहले डोज के वैक्सीन में देश में नंबर वन पर रहे इंदौर के लिए कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। इंदौर जिले में 24 घंटे में 32 पॉजिटिव आए हैं। इसमें शहर के दो और महू कैंट एरिया में 30 कोरोना संक्रमित मिले हैं, ये सभी सैनिक बताए जा रहे हैं। महू कैंट एरिया में एक दिन पहले बुधवार को पांच मरीज सामने आए थे। बताया जा रहा है कि जो सैनिक पॉजिटिव आए हैं, वे बाहर से ट्रेनिंग लेकर लौटे हैं।


गुरुवार देर रात जारी बुलेटिन में मिलिट्री हॉस्पिटल में एक दिन में 30 पॉजिटिव पाए जाने की सूचना दी गई है। CMHO डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि गुरुवार को 8552 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8512 निगेटिव और 32 पॉजिटिव पाए गए। CMHO और स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंची और संक्रमितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। किसी को गंभीर लक्षण नहीं है।

अचानक एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हुई
खास बात यह कि अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 53 हो गई है। दो दिन पहले यहां संख्या 21 थी। अचानक यह संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

logoblog

Thanks for reading इंदौर जिले में 24 घंटे में 32 पॉजिटिव मिले

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment