Tuesday, September 28, 2021

हबीबगंज के बाद मध्य प्रदेश का जबलपुर रेलवे स्टेशन भी होगा हाईटेक, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

  Anonymous       Tuesday, September 28, 2021

 हबीबगंज रेलवे स्टेशन (Habibganj Railway Statio) के बाद पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेलवे स्टेशन (Jabalpur Railway Station) को नया लुक दे रहा है. सफेद रंग से बिल्डिंग के लुक को अधिक सुंदर बनाया जा रहा है. कुल 1600 वर्गमीटर फसाड एरिया में यह कार्य किया जा रहा है. प्लेटफॉर्म नंबर 6 के दूसरे गेट की बिल्डिंग के बाहरी फेस पर ग्लास फाइबर कंक्रीट सरंचना का उपयोग किया जा रहा है. 

जबलपुर. रेलवे बोर्ड पश्चिमी मध्य रेलवे ((West Central Railway) के स्टेशनों को भी एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने जा रहा है. स्टेशनों पर पुनर्विकास योजना (Redevelopment Scheme) में एयरपोर्ट स्तर की आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी. इसी के तहत पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेलवे स्टेशन (Jabalpur) और हबीबगंज (Habibganj Railway Statio) को नया लुक दिया जा रहा है. मध्य प्रदेश में रेलवे यात्रियों को अब जल्द ही रेलवे प्लेटफॉर्म पर एयरपोर्ट का एहसास होगा क्योंकि पश्चिम मध्य रेलवे ने दोनों स्टेशनों पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू भी करा दिया है.



मध्य प्रदेश में जबलपुर स्टेशन पर यह पहला प्रयोग किया गया है. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रांसलूसेंट स्ट्रेच फैब्रिक फाल्स सीलिंग है जो प्लेटफॉर्म नंबर 1 के कॉनकोर्स एरिया में लगाई गई है. इसके ऊपर एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं. जिसकी सुंदरता आंखों को वास्तविक आसमान जैसा महसूस कराती है. इसी तरह का सौंदर्यकरण पूरे रेलवे स्टेशन का किया जा रहा है.

हबीबगंज स्‍टेशन को पूरी तरह से पुन: विकसित किया जा रहा है. विकास कार्य पूरा होने पर स्‍टेशन में एक कॉन्‍कोर्स होगा. जिसमें एयरपोर्ट की तरह दुकानें और कैफेटेरिया शामिल होंगे. यही नहीं, स्‍टेशन में एक म्‍यूजियम और और गेमिंग जोन भी होगा. इसमें यात्रियों के बैठने के लिए एक वेटिंग लॉन्‍ज होगा. जिसमें मॉडर्न टॉयलेट्स मिलेंगे.

logoblog

Thanks for reading हबीबगंज के बाद मध्य प्रदेश का जबलपुर रेलवे स्टेशन भी होगा हाईटेक, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment