Thursday, September 30, 2021

दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े कोरोना केस

  Anonymous       Thursday, September 30, 2021

 नई दिल्ली : भारत में कोरोनो वायरस के मामले बीते दो दिनों के राहत के बाद फिर से बढ़ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार (23 सितंबर) को पिछले 24 घंटों में 23,529 कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 311 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 28,718 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 77 हजार 020 है। वहीं कोरोना से कुल हुई मौतों की संख्या 4 लाख 48 हजार 062 है।



 देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,37,39,980 है। वहीं अब तक कुल हुए रिकवरी की संख्या 3,30,14,898 है। वहीं वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक 88 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई है। सामने आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक 88,34,70,578 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। देश में बीते 24 घंटे में 65 लाख 34 हजार 306 वैक्सीन की खुराक लगाई गई है।


logoblog

Thanks for reading दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े कोरोना केस

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment