Thursday, October 14, 2021

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रवि विजय कुमार मलिमथ को दिलाई मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

  Anonymous       Thursday, October 14, 2021

 मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राजभवन में आयोजित हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक का हाल ही में हिमाचल प्रदेश में तबादला हो गया है। 



उनके स्थान पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश में पदस्थ न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश पदस्थ किया है। वे उत्तराखंड और कर्नाटक उच्च न्यायालय में भी पदस्थ रह चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य न्यायाधीश को अपने आवास पर दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया है।

logoblog

Thanks for reading राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रवि विजय कुमार मलिमथ को दिलाई मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment