Tuesday, November 16, 2021

प्रोफ़ेसर डॉक्टर राजेश लाल मेहरा को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया

  Anonymous       Tuesday, November 16, 2021

 इंदौर: राज्य शासन द्वारा प्रोफ़ेसर डॉक्टर राजेश लाल मेहरा को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने आज सम्पन्न हुई बैठक में प्रो. राजेशलाल मेहरा सदस्य एवं कार्यवाहक अध्यक्ष को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और डॉ. कृष्णकांत शर्मा प्राध्यापक (गणित) को सदस्य के पद पर नियुक्त करने का अनुमोदन किया है।

साहित्यकार, शिक्षाविद, लोक साहित्य- मालवी- निमाड़ी के मर्मज्ञ प्रोफेसर राजेश लाल मेहरा का जन्म इंदौर जिले के महू में हुआ है। उन्होंने बी.एस.सी., एम.ए. हिन्दी तथा हिन्दी विषय में पी.एच.डी. की है। उनका 21 वर्षों का महाविद्यालयीन प्राध्यापक के रूप में अध्यापन का अनुभव है। वे राष्ट्रीय सेवा योजना एवं समाज कार्यों में संलग्न रहे है। विभिन्न साहित्यक पत्रिकाओं के सम्पादन कार्य का अनुभव है। राष्ट्रीय भाषा उपाधि से सम्मानित हो चुके है।

logoblog

Thanks for reading प्रोफ़ेसर डॉक्टर राजेश लाल मेहरा को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment