Friday, December 10, 2021

मुंबई से केक, नीदरलैंड से खिलौने, इटली से शेफ और गुजरात के पंडित, ऐसा मनेगा मुकेश अंबानी के पौत्र पृथ्‍वी का जन्‍मदिन

  Anonymous       Friday, December 10, 2021

 अहमदाबाद। दुनिया के अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी के पौत्र के जन्मदिन की गुजरात के जामनगर में भव्य तैयारियां की जा रही है। आकाश अंबानी के पुत्र पृथ्‍वी अंबानी का 10 दिसंबर को पहला जन्म दिन है। उसके लिए नीदरलैंड से खिलौने, इटली व थाईलैंड से शैफ, मुंबई से केक तथा गुजरात से पंडित बुलाए गए हैं। एशिया में दूसरे नंबर के धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के पौत्र पृथ्‍वी का पहला जन्मदिन जामनगर के रिसोर्ट में मनाया जाएगा। आकाश व श्लोका ने अपने पुत्र के जन्मदिन की भव्य तैयारियां की है। जामनगर में जन्मदिन के इस ग्रांड सेलेब्रेशन में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रोहत शर्मा, हार्दिक पंड्या व जहीर खान समेत कई जानी मानी हस्तियां जामनगर पहुंच रही हैं। जन्मदिन पर एक सौ ब्राम्हण पृथ्‍वी को अपना आशीर्वाद देंगे। उसके लिए मुंबई से केक मंगाया गया है जबकि इटली व थाईलैंड के शैफ लजीज व्यंजन तैयार करने के लिए बुलाये गये हैं। माता श्लोका ने अपने लाड़ले के लिए नीदरलैंड से खिलौने मंगाये हैं। मुंबई से ताजा केक जामनगर पहुंचाने के लिए एक विशेष चार्टर विमान रखा गया है। पृथ्‍वी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर में हुआ था, आकाश व श्लोका ने ही उसका नामकरण कर उसकी घोषणा की थी।




logoblog

Thanks for reading मुंबई से केक, नीदरलैंड से खिलौने, इटली से शेफ और गुजरात के पंडित, ऐसा मनेगा मुकेश अंबानी के पौत्र पृथ्‍वी का जन्‍मदिन

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment