Tuesday, September 28, 2021

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया भारतीय महिला हॉकी टीम का आत्‍मीय सम्‍मान

  Anonymous       Tuesday, September 28, 2021

 भोपाल : भारतीय महिला हॉकी टीम का राजधानी में एक आत्‍मीय समारोह में सम्‍मान किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हॉकी के लिए हम मध्यप्रदेश में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाएंगे। हॉकी को हम छोड़ नहीं सकते। खेलों में हम लगातार आगे बढ़ें। हमने ओलिम्पिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का भी भव्य सम्मान किया। उन्हें एक करोड़ का चेक दिया, डीएसपी बनाया और उनकी मां को घर दिया।


सीएम ने कहा कि भोपाल हॉकी की नर्सरी है। अनेक खिलाड़ी भोपाल ने भारत को दिए हैं। खेलों के लिए जिस योगदान की जरूरत होगी, मध्य प्रदेश कभी पीछे कदम नहीं हटाएगा। हर संभव सहायता का हम प्रयास करेंगे।आप चाहेंगे तो नेशनल गेम्स के हमारा निमंत्रण है आपको।

उन्‍होंने कहा मेरी बेटियों जिस पल तुम्हारी आंखों में आंसूं देखे उसी दिन तय कर लिया था कि भोपाल बुलाकर तुम्हारा सम्मान करूंगा। यह जज्बे और जुनून का स्वागत है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये बेटियां आगे भी लगातार खेलते हुए नया इतिहास रचेंगी और भारत को बहुत आगे ले जाएंगी।


logoblog

Thanks for reading मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया भारतीय महिला हॉकी टीम का आत्‍मीय सम्‍मान

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment