Friday, October 1, 2021

घरेलू गैस सिलेंडर में राहत लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के भाव बढ़े

  Anonymous       Friday, October 1, 2021

 सरकारी तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों का मूल्यांकन करने कीमतों को अपडेट करती है।  तेल कंपनियों घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में जहां राहत दी है, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर अक्टूबर के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ा दी है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1693 रुए से बढ़कर 1736.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।



बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

इसके अलावा 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए है। बीते महीने यानी सितंबर में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए की बढ़ोतरी की थी। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 911 रुपए, मुंबई में 884.50 रुपए और चेन्नई में 900.50 रुपए प्रति सिलेंडर है।

19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत

- दिल्ली में 1736.5 रुपए

- कोलकाता में 1805.5 रुपए

- मुंबई में कीमत 1685 रुपए

- चेन्नई में 1867.5 रुपए

अपने शहर में LPG सिलेंडर की कीमत ऐसे चेक करें

देश के अलग-अलग शहरों परिवहन शुल्क के आधार पर LPG सिलेंडर की कीमत भी अलग-अलग होती है। ऐसे में यदि आप अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत चेक करना चाहते हैं तो सरकारी तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अपने शहर के गैस सिलेंडर की कीमत https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर चेक कर सकते हैं।

logoblog

Thanks for reading घरेलू गैस सिलेंडर में राहत लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के भाव बढ़े

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment