Friday, October 1, 2021

भारतीय हॉकी के स्टार खिलाड़ी एसवी सुनील ने लिया संन्यास

  Anonymous       Friday, October 1, 2021

 भारतीय हॉकी टीम के स्टार अनुभवी खिलाड़ी एसवी सुनील ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है। भारतीय टीम की तरफ से फॉरवर्ड में खेलने वाले 32 वर्षीय सुनील ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से इस बारे में जानकारी दी। 

नई दिल्‍ली : भारतीय हॉकी को दो दिन में तीसरा झटका लगा है। टीम के एक और स्टार अनुभवी खिलाड़ी एसवी सुनील ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है। भारतीय टीम की तरफ से फॉरवर्ड में खेलने वाले 32 वर्षीय सुनील ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से इस बारे में जानकारी दी। 



उन्होंने एक लंबी और भावुक पोस्ट लिखकर अपने हॉकी करियर और भविष्य को लेकर अपनी बात रखी। साल 2007 में सीनियर टीम से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सुनील दो ओलंपिक का हिस्सा रहे। उन्होंने 2012 लंदन और 2016 में रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन वह टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। 

सुनील ने 14 साल के लंबे करियर के दौरान 264 मुकाबले खेले और 72 गोल दागे। वह कई ऐतिहासिक पल का भी गवाह रहे। वह 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे और जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 

युवाओं को मौका देने का समय

सुनील ने अपनी पोस्ट में लिखा, '14 साल से अधिक हो गया जब मैंने पहली बार भारतीय जर्सी पहनी थी। मैंने फैसला किया है कि मैं अगले हफ्ते से शुरू होने वाले राष्ट्रीय कैंप का हिस्सा नहीं रहूंगा। अगर मैं यह कहूं कि मैं इससे खुश हूं तो यह सभी से झूठ बोलना होगा।'

logoblog

Thanks for reading भारतीय हॉकी के स्टार खिलाड़ी एसवी सुनील ने लिया संन्यास

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment