हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) सहित 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) दिया जाएगा. पहले लिस्ट में 11 खिलाड़ियों का नाम था. मनप्रीत का नाम इसमें और जोड़ा गया है. 35 एथलीट को अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Awards) मिलेगा.
नई दिल्ली. हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh), एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj chopra) सहित 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) मिलेगा. पहले लिस्ट में 11 खिलाड़ियों को नाम था. मनप्रीत का नाम बाद में जोड़ा गया. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के अलावा रवि दहिया, पीआर श्रीजेश, लवलीना बोर्गोहेन, महिला क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) और फुटबॉल सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) को भी शीर्ष सम्मान मिलेगा. पुरस्कार समारोह 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा. मनप्रीत के नाम की सिफारिश पहले अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई थी..
पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर अवनि लेखरा और पैरालिंपिक 2020 में एफ64 पैरा भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल को भी खेल रत्न मिलेगा. इसके साथ ही 35 भारतीय एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा. यह समारोह पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित किया गया था.
इन्हें मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
शिखर धवन (क्रिकेट), अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (बॉक्सिंग), भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी परब (मलखंभ), अभिषेक वर्मा (शूटिंग), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पुनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रुपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंदर कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बिरेंदर लकरा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांता शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (डिस्कस थ्रो), निषाद कुमार (हाई जंप), प्रवीण कुमार (हाई जंप), शरद कुमार (हाई जंप), सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अंधाना (शूटिंग), भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (तीरंदाजी).
No comments:
Post a Comment