Tuesday, November 2, 2021

MP के CM शिवराज सिंह कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाएंगे दीपावली

  Anonymous       Tuesday, November 2, 2021

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्‍य में कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के साथ 4 नवंबर को दीपावली मनाएंगे। सीएम ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना में 1052 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 945 आवेदन स्वीकृत किये जाकर 1365 अनाथ बच्चों को लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना में कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों की आर्थिक सहायता के साथ उन्हें निःशुल्क शिक्षा और निःशुल्क राशन दिए जाने का प्रावधान किया गया है


मु


ख्यमंत्री चौहान "मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना" से जुड़े बच्चों के साथ मुख्यमंत्री निवास में भोजन कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान कर त्यौहार मनाएंगे। मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12.30 से आरंभ कार्यक्रम में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और होशंगाबाद जिलों के 50 अनाथ बच्चे सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान अन्य जिलों के बच्चों को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

logoblog

Thanks for reading MP के CM शिवराज सिंह कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाएंगे दीपावली

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment