Tuesday, November 2, 2021

उपचुनाव में कामयाबी पर भाजपा कार्यालय में मनी दिवाली

  Anonymous       Tuesday, November 2, 2021

 भोपाल। खंडवा लोकसभा सीट के साथ पृथ्‍वीपुर व जोबट विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती प्रगति पर है। रैगांव सीट को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर अच्‍छी जीत की ओर कदम बढ़ा रही है। पार्टी ने जोबट सीट जीत ली है। पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में धनतेरस पर ही दिवाली मन गई।



तीन सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित मानकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि यह राज्‍य और केंद्र सरकार के कार्यों की जीत है। हम जो काम जनजातीय लोगों के लिए कर रहे हैं यह उस पर मुहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इसमें हमें भरपूर समर्थन दिया है। यह पार्टी के हर कार्यकर्ता की विजय है। शिवराज ने कहा कि जनता ने हमें जैसा जन समर्थन दिया है वो अभूतपूर्व है। खंडवा के साथ ही जोबट विधानसभा सीट जहां हम 70 साल में सिर्फ दो बार जीते थे, वहां भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर रही है।

पार्टी की बढ़त के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां दोनों ने पार्टी के अन्‍य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह ने भी पार्टी की सफलता पर खुशी जाहिर की।

logoblog

Thanks for reading उपचुनाव में कामयाबी पर भाजपा कार्यालय में मनी दिवाली

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment